मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

--Advertisment--

  • सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना, बाबा बैद्यनाथ से मांगा आशीर्वाद

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर उन्हें राजनीतिक और सामाजिक जगत से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री के इस संदेश के बाद उनके समर्थकों और अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें : बोकारो: कांवड़ यात्रा में DJ वाहन से लगा जाम, हटाने पहुंची पुलिस से विवाद; थाना प्रभारी घायल

देशभर से मिल रही हैं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और समर्थकों की ओर से उन्हें बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भी जन्मदिन को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment