मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बासुकीनाथ धाम पहुंचे रघुवर दास, पूजा-अर्चना के बाद हेमंत सरकार पर साधा निशाना

--Advertisment--

  • झारखंड की खुशहाली की कामना की, योजनाओं और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा

Samachar Post रिपोर्टर,दुमका :दुमका जिले स्थित प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की आरती उतारी। उनके साथ परिवार के सदस्य और समर्थक भी मौजूद रहे। पूजा के दौरान रघुवर दास ने झारखंड की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में कुछ समय बिताने के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। पूजा के बाद उन्होंने मंदिर कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इसके बाद बासुकीनाथ बाजार का दौरा कर दुकानदारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

यह भी पढ़ें :पाकुड़ में दाल-भात केंद्र में तीसरी बार चोरी, बर्तन समेत हजारों का सामान गायब

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने ‘मंईयां सम्मान योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था, लेकिन कई लाभार्थी अभी भी इससे वंचित हैं।

पिछली सरकार की योजनाओं का किया जिक्र

रघुवर दास ने कहा कि उनके कार्यकाल में संथाल परगना क्षेत्र में कई बड़ी परियोजनाएं शुरू हुई थीं, जैसे एम्स, गंगा पुल और एयरपोर्ट। उनका आरोप है कि वर्तमान सरकार में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी हो गई है। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

विधानसभा टिप्पणी पर नाराजगी

रघुवर दास ने विधानसभा में हिंदू देवी-देवताओं पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान होना चाहिए और इस तरह के बयान स्वीकार्य नहीं हैं।

https://samacharpost.live/2026/03/pakur-dal-bhat-center-theft-malapahari-road/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment