राघव चड्ढा का बड़ा बयान: खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं

Meenu | April 3, 2026 | 11:00 AM IST

Samachar Post डेस्क, रांची :आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के एक दिन बाद उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो में उन्होंने साफ कहा, खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

पद से हटने के बाद पहली प्रतिक्रिया

अपने संदेश में चड्ढा ने कहा कि उन्हें चुप जरूर कराया गया है, लेकिन उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने इशारों में यह भी जताया कि पद जाने से उनका मनोबल कमजोर नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे आगे भी अपने विचारों और मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद यह राघव चड्ढा की पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस फैसले के पीछे की वजहों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। राजनीतिक विश्लेषक इसे पार्टी के अंदरूनी बदलाव या रणनीतिक फैसले के तौर पर देख रहे हैं।

सियासी हलचल तेज

इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी के भीतर और बाहर चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष इसे पार्टी के अंदरूनी मतभेद से जोड़ रहा है। समर्थक इसे चड्ढा के मजबूत इरादों का संकेत बता रहे हैं। चड्ढा के बयान से साफ है कि वे फिलहाल पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका यह संदेश बताता है कि वे सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे और अपनी भूमिका निभाते रहेंगे चाहे पद कुछ भी हो।

Share this news

संबंधित खबरें