मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दिल्ली में रहकर भी सरकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, बोले- मुझे कोई पत्र नहीं मिला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में हैं। दिल्ली दौरे पर होने के बावजूद वह राज्य सरकार की ओर से आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। जब उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठे तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न तो कोई निमंत्रण पत्र मिला और न ही किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, मानगो में वारदात से सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

‘कार्यक्रम की जानकारी ही नहीं दी गई’

मीडिया से बातचीत में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि वह दिल्ली में मौजूद थे, लेकिन उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उन्हें आधिकारिक सूचना या पत्र मिलता तो वह कार्यक्रम में शामिल होने पर विचार करते। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कांग्रेस के मंत्री हुए शामिल, कृषि मंत्री भी नहीं पहुंचीं

दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कोटे से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और डॉ. इरफान अंसारी ने हिस्सा लिया। वहीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। वित्त मंत्री की गैरमौजूदगी ने इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक अटकलों को और तेज कर दिया है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सरकारी गाड़ी विवाद के बाद फिर सुर्खियों में मंत्री

हाल ही में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सरकारी वाहन विवाद को लेकर भी चर्चा में रहे थे। विभाग के संयुक्त सचिव पंकज सिंह की ओर से सरकारी गाड़ी वापस करने संबंधी पत्र जारी किए जाने के बाद उन्होंने विभागीय सचिव को पत्र लिखकर पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा था। वित्त मंत्री का कहना है कि अब तक उन्हें इस मामले में विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। ऐसे में लगातार सामने आ रहे इन घटनाक्रमों ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment