मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली करने के आदेश पर रोहिणी आचार्य का फूटा गुस्सा, नीतीश सरकार पर निशाना

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को मौजूदा सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए नीतीश सरकार पर नाराजगी जताई। रोहिणी ने लिखा कि सरकार की प्राथमिकता लालू यादव का अपमान करना है। उन्होंने सवाल किया। घर से निकाल देंगे, लेकिन बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालेंगे?।

यह भी पढ़ें :खूंटी में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

कौन सा बंगला वापस लिया गया

पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी का सरकारी आवास वापस लेने का आदेश दिया गया। इसके बदले उन्हें हार्डिंग रोड स्थित सेंट्रल पूल हाउस नंबर 39 आवंटित किया गया। आदेश जारी होने के बाद राबड़ी परिवार की ओर से यह पहली तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। तेज प्रताप यादव को पहले 26 एम स्ट्रैंड रोड आवंटित था। अब यह आवास मंत्री लखेंद्र पासवान को दे दिया गया। भवन निर्माण विभाग ने इसका निर्देश जारी किया है।

क्यों हो रहे हैं आवास परिवर्तन

नीतीश सरकार में शामिल सभी 26 मंत्रियों को नए सरकारी बंगले आवंटित किए गए हैं। 13 मंत्रियों को उनका पुराना आवास वापस मिला। 13 नए मंत्रियों को नए आवास दिए गए। इसी प्रक्रिया के तहत पूर्व मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों को पुराने आवास खाली करने होंगे। सरकारी आवंटन के बाद अब राजनीतिक बयानबाज़ी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/khunti-youth-murder-illicit-relationship-husband-arrested/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment