पावरग्रिड अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, कल खेले जाएंगे सेमीफाइनल

Meenu | November 4, 2025 | 05:18 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: खेलगांव के इनडोर स्टेडियम में चल रहे पावरग्रिड अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर मुकाबले खेले गए। मंगलवार को कुल 10 मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने दमखम और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। दिन के पहले मुकाबले में उत्तरी क्षेत्र-I ने उत्तरी क्षेत्र-III को हराया, जबकि दूसरे मैच में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र ने पूर्वी क्षेत्र-I पर जीत दर्ज की। इसके अलावा दक्षिणी क्षेत्र-I, दक्षिणी क्षेत्र-II और केन्द्रीय कार्यालय की टीमों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते।

यह भी पढ़ें :कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सभी राज्यों के मुख्य सचिवों ने मांगी माफी- अगली सुनवाई 7 नवंबर को

परिणाम इस प्रकार रहें

  • उत्तरी क्षेत्र-I ने उत्तरी क्षेत्र-III को हराया।
  • उत्तर-पूर्वी क्षेत्र ने पूर्वी क्षेत्र-I को मात दी।
  • दक्षिणी क्षेत्र-I ने उत्तरी क्षेत्र-II पर जीत दर्ज की।
  • केंद्रीय कार्यालय ने दक्षिणी क्षेत्र-II को पराजित किया।
  • उत्तरी क्षेत्र-III ने पूर्वी क्षेत्र को हराया।
  • उत्तर-पूर्वी क्षेत्र ने पश्चिमी क्षेत्र को हराया।
  • उत्तरी क्षेत्र-I ने उत्तरी क्षेत्र-II को पराजित किया।
  • दक्षिणी क्षेत्र-II ने पूर्वी क्षेत्र-I को मात दी।
  • दक्षिणी क्षेत्र-I ने पूर्वी क्षेत्र-II को हराया।
  • केंद्रीय कार्यालय ने पश्चिमी क्षेत्र-I पर जीत दर्ज की।

आज खेले जाएंगे सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले

सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल सुबह 9 बजे केंद्रीय कार्यालय और उत्तरी क्षेत्र-III के बीच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 2 बजे उत्तरी क्षेत्र-I और दक्षिणी क्षेत्र-II के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का समापन शाम में होगा होगा, जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें