मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बेटे की शादी में जमकर थिरके विधायक प्रदीप यादव, बारात में दिखा अलग अंदाज़

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव अपने बड़े बेटे की शादी में पूरी तरह जश्न के रंग में रंगे नजर आए। 25 फरवरी को बेटे डॉ. ऋतबीज की शादी के अवसर पर विधायक जी बारात में जमकर थिरकते दिखे। आमतौर पर गंभीर और राजनीतिक मंचों पर सक्रिय रहने वाले प्रदीप यादव का यह अलग अंदाज़ सभी के आकर्षण का केंद्र बन गया।

ढोल-नगाड़ों पर जमकर किया डांस

जैसे ही बारात आगे बढ़ी, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर विधायक खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने रिश्तेदारों और समर्थकों के साथ खुलकर डांस किया। कभी दोनों हाथ उठाकर झूमते नजर आए तो कभी बारातियों के साथ ताल मिलाते दिखे। उनके चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी साफ झलक रही थी। समारोह में मौजूद लोगों ने भी उनका भरपूर साथ दिया और माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के बिरनी में देर रात फायरिंग, घर लौट रहे युवक को कमर में लगी गोली; हालत नाजुक

परिवार के लिए खास मौका

प्रदीप यादव के बेटे का नाम डॉ. ऋतबीज है, जबकि बहू का नाम डॉ. जसबानी बताया गया है। बड़े बेटे के विवाह से परिवार में खुशी का माहौल है। 27 फरवरी को रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

शादी समारोह के दौरान विधायक के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच पारिवारिक खुशी के इस खास मौके पर उनका यह रूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

https://samacharpost.live/2026/02/giridih-birni-shooting-nandkishore-mali-injured-forest-road-attack/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment