तेल संकट के बीच केंद्र की बड़ी राहत: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती

Samachar Post डेस्क, रांची: नई दिल्ली वैश्विक तेल संकट के बीच केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) में बड़ी कटौती का फैसला किया है। इस निर्णय से आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में कमी की उम्मीद जताई जा रही है।

पेट्रोल-डीजल पर कितना घटा टैक्स

सरकार के नए फैसले के तहत..

  • पेट्रोल: एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर
  • डीजल: 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य

इस कटौती से तेल कंपनियों पर टैक्स का बोझ कम होगा, जिससे कीमतों में राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: बाइक सवार को बचाने में सब्जी लदा पिकअप पलटा, सब्जियां सड़क पर बिखरी

ATF पर नया लेवी ढांचा लागू

सरकार ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के लिए भी नया टैक्स ढांचा लागू किया है। ATF पर 50 रुपये प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया गया है। छूट के बाद प्रभावी दर करीब 29.5 रुपये प्रति लीटर मानी जा रही है। सरकार का कहना है कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय हालात और राजस्व संतुलन को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

वैश्विक संकट के बीच लिया गया फैसला

यह निर्णय ऐसे समय आया है जब वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव ने चिंता बढ़ा दी है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल गुजरता है। भारत अपने कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से आयात करता है। यदि सप्लाई बाधित होती है तो देश में ईंधन महंगा हो सकता है। ऐसे में सरकार ने टैक्स घटाकर कीमतों को नियंत्रित रखने की कोशिश की है। एक्साइज ड्यूटी में कटौती से तेल विपणन कंपनियों (OMC) की लागत कम होगी। इससे उन्हें सप्लाई बनाए रखने और कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।

आम लोगों को क्या फायदा

यदि कंपनियां इस कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाती हैं, तो पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है
परिवहन खर्च घटेगा, महंगाई पर आंशिक नियंत्रण संभव, फिलहाल कुछ कंपनियों ने कीमतें स्थिर रखी हैं, लेकिन आने वाले दिनों में ईंधन के दाम घटने की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित खबरें