मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना जू में जल्द गूंजेगी शेर की दहाड़, दिखेंगे बाघ–गैंडा और जगुआर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :संजय गांधी जैविक उद्यान में आने वाले दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जू प्रशासन जल्द ही राजगीर जू सफारी से शेर का जोड़ा (मेल–फीमेल) लाने की तैयारी में है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने और CZA की अनुमति मिलने के बाद शेर को पिंजरे में प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे जू परिसर में शेर की दहाड़ सुनाई देगी।

PM मोदी की अपील- बढ़-चढ़कर करें मतदान, नया रिकॉर्ड बनाएं

बाघ और गैंडा भी जल्द होंगे आकर्षण का केंद्र

जू प्रबंधन बाघ और गैंडा लाने की प्रक्रिया में भी जुटा है। इसके लिए देश के कई चिड़ियाघरों के साथ एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम पर बातचीत चल रही है। बदले में पटना जू से घड़ियाल या अन्य जानवर भेजे जा सकते हैं। पटना जू में जल्द अमेरिकी मांसाहारी जगुआर को भी लाने की योजना है। यह शेर और बाघ के बाद दुनिया का तीसरा सबसे भारी मांसाहारी जानवर माना जाता है, जो जू के आकर्षण को और बढ़ा देगा।

दर्शकों को मिलेगा नया अनुभव

जू प्रशासन के अनुसार, हैदराबाद, असम, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्यों के चिड़ियाघरों से बातचीत जारी है। कागजी प्रक्रिया और एक्सचेंज की औपचारिकताएं पूरी होते ही जानवरों को पटना लाया जाएगा। इस कदम से पटना जू के विजिटर्स को शेर, बाघ, गैंडा और जगुआर जैसे दुर्लभ वन्यजीवों को करीब से देखने का मौका मिलेगा, जिससे जू की लोकप्रियता और रोमांच दोनों बढ़ेंगे।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-vidhan-sabha-election-2025-phase-2-voting-pm-modi-appeal-security-arrangement/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment