मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में अनंत सिंह के सरकारी आवास के पास युवक का शव बरामद, हाई-प्रोफाइल इलाके में हड़कंप

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : पटना के वीवीआईपी इलाके में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मोकामा विधायक अनंत सिंह के सरकारी आवास के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव सचिवालय के पास स्थित 15 नंबर पुल के नीचे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पहचान में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को शव के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। ऐसे में आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट और अन्य रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। विशेषज्ञों ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जांच के दौरान पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का प्रयास यह पता लगाने का है कि युवक वहां कैसे पहुंचा और घटना के समय उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।जिस स्थान पर शव मिला है, वह राजधानी का अत्यंत संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाता है। यहां कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवास स्थित हैं। ऐसे क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिलने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: गया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment