मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार के गया जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा बोधगया थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव के पास डोभी-पटना फोरलेन पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खाद से लदा 10 चक्का ट्रक सर्विस लेन से गलत दिशा में फोरलेन पर चढ़ रहा था। इसी दौरान डोभी से पटना की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ट्रक के डीजल टैंक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का डीजल टैंक फट गया और देखते ही देखते आग ने कार और ट्रक दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

कार में फंसे दो लोगों की मौके पर मौत

आग तेजी से फैलने के कारण कार में सवार दो लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। दोनों की घटनास्थल पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं चालक किसी तरह वाहन से बाहर निकाला गया, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और उसका खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से जले हुए वाहनों को हटाकर सड़क को साफ कराया गया, जिससे कई घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

जांच में जुटी पुलिस

जांच के दौरान पुलिस को कार से कुछ खाली शराब की बोतलें मिली हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि केवल बोतलों की बरामदगी के आधार पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मृतकों और घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस वाहन के नंबर, तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: 8 साल से अधूरी सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन; जल्द काम नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने फरार ट्रक चालक और खलासी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment