मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया 9 मई से, 28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना: पटना विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और पीजी कोर्सों का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मई से शुरू होगी, जबकि कक्षाएं 28 जुलाई से प्रारंभ होंगी।

स्नातक में आवेदन की तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन: 9 मई से 30 मई
  • नामांकन प्रक्रिया पूरी: 7 जुलाई तक
  • मेरिट/प्रवेश परीक्षा के आधार पर एडमिशन

स्नातक के व्यावसायिक कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथियां भी घोषित की गई हैं:

  • एलएलबी, बीबीए एलएलबी, बीसीए आदि – 13 जून
  • बीएफए – 12 जून
  • बीएमसी, बायोटेक्नोलॉजी, फंक्शनल इंग्लिश आदि – 14 से 16 जून

यह भी पढ़ें: बिहार के बलिराजगढ़ में 2500 साल पुरानी सभ्यता के अवशेष मिले, किले की दीवारें उजागर

पीजी में आवेदन का शेड्यूल

ऑनलाइन आवेदन 10 जून से 30 जून, नामांकन प्रक्रिया पूरी 15 जुलाई तक, कई कोर्सों में प्रवेश परीक्षा अनिवार्य पीजी कोर्सों जैसे एलएलएम, एमएड, मास्टर ऑफ रूरल स्टडीज, इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट और पीएमआईआर की प्रवेश परीक्षा 10 से 12 जुलाई तक आयोजित होगी। वहीं बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, एमसीए, एमजेएमसी, एमलिस, म्यूजिक सहित अन्य कोर्सों की परीक्षा 8 जुलाई को होगी।

28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

पीजी वोकेशनल कोर्सों में नामांकन 25 जुलाई तक पूरा होगा। 27 जुलाई को इंट्रोडक्शन मीट आयोजित की जाएगी और 28 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी है।

https://samacharpost.live/2026/04/bihar-balirajgarh-2500-saal-purani-sabhyata-avshesh/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment