मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शहीद दिवस पर पटना से श्री आनंदपुर साहिब तक चलेगी विशेष ट्रेन, रेलवे ने किया ऐलान

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने इस वर्ष भी पटना से श्री आनंदपुर साहिब तक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। हर साल की तरह 24 नवंबर को होने वाले हिंद दी चादर शहीदी दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पटना साहिब से केसगढ़ साहिब और श्री आनंदपुर साहिब तक दर्शन के लिए जाते हैं।

ट्रेन का टाइमिंग और रूट

  • प्रस्थान: 23 नवंबर, सुबह 6:40 बजे – पटना जंक्शन
  • पहुंच: 24 नवंबर, शाम 4:15 बजे – श्री आनंदपुर साहिब
  • वापसी: 25 नवंबर, रात 9:00 बजे – श्री आनंदपुर साहिब

ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे स्लीपर, थर्ड AC, सेकंड AC समेत अन्य श्रेणियां शामिल। यात्रा के दौरान ट्रेन का लखनऊ, मुरादाबाद और अंबाला कैंट में भी ठहराव रहेगा, जिससे आसपास के शहरों के श्रद्धालुओं को भी आसानी होगी।

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में VIP प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

टिकट बुकिंग शुरू

टिकट IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप और रेलवे काउंटरों पर उपलब्ध हैं। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि सीटें जल्दी भर सकती हैं, इसलिए समय पर टिकट बुक कर लें।

यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेन में, सुरक्षा कर्मी, डॉक्टरों की टीम मेडिकल इमरजेंसी सुविधाएं, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सहज रहे। यह विशेष ट्रेन पटना और आसपास के जिलों से पंजाब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

https://samacharpost.live/2025/11/motihari-vip-prakhand-president-murder/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment