मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में किराया और टैक्स बढ़ने की संभावना, नगर निगम ने सड़कों का नया वर्गीकरण किया

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : पटना में घर या दुकान का किराया अब महंगा हो सकता है। पटना नगर निगम ने शहर की सड़कों का नया वर्गीकरण किया है, जिससे जमीन की कीमत और होल्डिंग टैक्स दोनों पर असर पड़ेगा।

कुल 112 सड़कों का वर्गीकरण

नगर निगम ने शहर की 112 सड़कों को दो श्रेणियों में बांटा है। प्रधान मुख्य सड़क 43 सड़कों को इस श्रेणी में रखा गया है। मुख्य सड़क, 69 सड़कों को मुख्य सड़क की श्रेणी में शामिल किया गया। इस वर्गीकरण का सीधा असर भूमि मूल्य, किराया, होल्डिंग टैक्स और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: बिहार में बनेगी बस-ट्रक निर्माण फैक्ट्री, अशोक लेलैंड ने शुरू किया स्थल चयन सर्वे

कौन-कौन सी सड़कें शामिल

पहले शहर में केवल 24 प्रधान मुख्य सड़कें थीं, लेकिन अब कई प्रमुख इलाकों की सड़कों को इस श्रेणी में शामिल किया गया है। इनमें शामिल हैं कंकड़बाग, किदवईपुरी, कांग्रेस मैदान, बुद्ध मार्ग, आशियाना-दीघा रोड, अशोक राजपथ और हनुमान नगर रोड।

वर्गीकरण की नई प्रक्रिया

40 फीट से अधिक चौड़ी सड़क प्रधान मुख्य सड़क, 20 से 40 फीट चौड़ी सड़क मुख्य सड़क, 20 फीट से कम चौड़ी सड़क अन्य सड़क नगर निगम ने कहा है कि अब हर पांच साल में सड़कों के वर्गीकरण की समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ने पर बदलाव किया जा सकता है।

कानूनी आधार

नगर निगम का यह कदम बिहार नगरपालिका संपत्ति कर निर्धारण, संग्रहण और वसूली नियमावली, 2013 के तहत लिया गया है। इस आधार पर आगे होल्डिंग टैक्स निर्धारित किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2025/12/ashok-leyland-bihar-bus-truck-manufacturing-plant-survey/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment