मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

“रामचंद्र कह गए सिया…” पोस्ट से सियासी घमासान, आरजेडी का सीएम सम्राट चौधरी पर तंज

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : पटना में एक बार फिर राजनीतिक बयानबाज़ी गरमा गई है। विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोशल मीडिया पर एक तंजिया पोस्ट शेयर कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। RJD ने अपने पोस्ट में त्रेतायुग और कलयुग की तुलना करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पोस्ट में लिखा गया, “रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा! ₹10 हजार बांट सरकार बनेगी! नाम बदलना ही विकास कहलाएगा!” इस तंज के जरिए विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार लोकलुभावन योजनाओं के जरिए सत्ता में बनी है और असली विकास के बजाय केवल नाम बदलने पर जोर दे रही है।

शिक्षा और पुराने मामलों पर भी सवाल

RJD ने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री की शैक्षणिक योग्यता और पुराने मामलों को लेकर भी सवाल उठाए। दावा किया गया कि लोग उन्हें “सातवीं पास” बता रहे हैं और उनसे जुड़े पुराने मामलों की भी चर्चा हो रही है। साथ ही “PFC और एफिडेविट” जैसे दस्तावेजों का जिक्र करते हुए सच्चाई सामने लाने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें: पटना जू और डेयरी संस्थान से हटेगा संजय गांधी का नाम, कैबिनेट में फैसला

शिक्षा और पुराने मामलों पर भी सवाल

इस पोस्ट के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। एक ओर विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा है, वहीं सत्तापक्ष की ओर से भी जवाबी हमला आने की संभावना है। कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति और ज्यादा गरमाने वाली है, जहां सोशल मीडिया भी अब बड़ा राजनीतिक हथियार बन चुका है।

https://samacharpost.live/2026/04/patna-zoo-renamed-sanjay-gandhi-biological-park-bihar-dairy-institute-name-change/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment