मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राजधानी के पार्क होंगे और सुरक्षित व सुविधाजनक, जानें क्या-क्या होंगे बदलाव

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : राजधानी पटना में अब सुबह की सैर, योग और मनोरंजन पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। शहर के सार्वजनिक पार्कों के विकास और सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

35 बड़े पार्कों में बनेंगे योग शेड

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि पटना के 35 प्रमुख पार्कों में योग शेड बनाए जाएंगे। इससे लोग हर मौसम में योग और व्यायाम कर सकेंगे। इनमें ईको पार्क, वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क, नवीन सिन्हा पार्क, पुनाईचक पार्क, शिवाजी पार्क, अमृत पार्क, मैकडोवेल पार्क, भंवर पोखर पार्क और पुलिस कॉलोनी पार्क शामिल हैं। योग शेड बनने के बाद रोजाना एक हजार से अधिक लोग योगाभ्यास कर सकेंगे।

110 पार्कों में लगेंगे 1000 से ज्यादा सीसीटीवी

शहर के पार्कों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पटना के 110 पार्कों में एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन सभी कैमरों की निगरानी ईको पार्क से केंद्रीकृत रूप से की जाएगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में हाथियों का आतंक जारी, दो और लोगों की कुचलकर मौत, तीन दिन में छह की गई जान

हरियाली, सफाई और सुविधाओं पर रहेगा फोकस

मंत्री ने कहा कि पार्कों में हरियाली बढ़ाने और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कचरा प्रबंधन, नियमित सफाई, पेड़-पौधों की देखभाल के साथ-साथ व्यायाम उपकरण, बैठने की व्यवस्था और खेल सामग्री भी उपलब्ध कराने की योजना है।

चरणबद्ध तरीके से होंगे सुधार

नगर निगम और संबंधित विभाग मिलकर इन सभी सुधारों को चरणबद्ध तरीके से लागू करेंगे। इसका उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक पार्क उपलब्ध कराना है।

https://samacharpost.live/2025/12/ramgarh-elephant-attack-six-dead-three-days/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment