मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन आज, कंकड़बाग-राजेंद्रनगर तक बेहतर होगी कनेक्टिविटी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : राजधानी पटना में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही मेट्रो सेवा विस्तार का लोकार्पण भी करेंगे। उद्घाटन के बाद यह सेवा आम यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी। मेट्रो प्रशासन के अनुसार उद्घाटन कार्यक्रम के कारण गुरुवार को नियमित मेट्रो सेवाओं का संचालन शाम 4 बजे तक स्थगित रहेगा। यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुरूप बनाने की अपील की गई है।

इस रूट पर चलेगी मेट्रो

मलाही पकड़ी स्टेशन के शुरू होने के साथ पटना मेट्रो का प्राथमिक कॉरिडोर भूतनाथ से आगे बढ़कर कंकड़बाग और राजेंद्रनगर क्षेत्र तक बेहतर संपर्क उपलब्ध कराएगा। मलाही पकड़ी से बैरिया आईएसबीटी तक की दूरी लगभग 6.2 किलोमीटर है, जिसे मेट्रो करीब 16 मिनट में पूरा करेगी। फिलहाल इस रूट पर एक मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा। मेट्रो सेवा सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी और यात्रियों को हर 35 मिनट पर ट्रेन मिलेगी।

चार स्टेशन होंगे संचालित

मलाही पकड़ी स्टेशन के शुरू होने के बाद इस कॉरिडोर पर कुल चार स्टेशन परिचालन में रहेंगे:

  • मलाही पकड़ी
  • भूतनाथ
  • जीरो माइल
  • बैरिया आईएसबीटी

हालांकि भूतनाथ और जीरो माइल के बीच स्थित खेमनीचक मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य अभी जारी है और इसे बाद में परिचालन के लिए खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें: बिहार में स्टेट हाईवे पर भी लगेगा टोल टैक्स, कैबिनेट ने नई नियमावली को दी मंजूरी

अधिकतम किराया 30 रुपये

मेट्रो प्रशासन ने मलाही पकड़ी से बैरिया आईएसबीटी तक यात्रा के लिए अधिकतम किराया 30 रुपये निर्धारित किया है। मेट्रो सेवा विस्तार से पूर्वी पटना के घनी आबादी वाले क्षेत्रों को सार्वजनिक परिवहन का एक तेज और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। इससे सड़क यातायात का दबाव कम होने और यात्रियों के समय की बचत होने की भी उम्मीद है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment