मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: जुलाई तक तैयार होंगी दो सुरंगें, काम तेज

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: जुलाई तक तैयार होंगी दो सुरंगें, काम तेज में मेट्रो परियोजना के कॉरिडोर-2 पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। जुलाई तक दो महत्वपूर्ण सुरंगों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल PMCH से गांधी मैदान के बीच 1250 मीटर लंबी सुरंग पर काम जारी है, जिसमें लगभग 750 मीटर की खुदाई पूरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें :गढ़वा में 2 लाख की चोरी का 72 घंटे में खुलासा, 40 लाख की वारदात अब भी अनसुलझी

पटना जंक्शन तक जुड़ेगा पूरा नेटवर्क

शेष 500 मीटर का काम पूरा होते ही मोइनुल हक स्टेडियम, पटना विश्वविद्यालय, PMCH, गांधी मैदान और आकाशवाणी होते हुए पटना जंक्शन तक का टनल नेटवर्क आपस में जुड़ जाएगा। इससे शहर में मेट्रो कनेक्टिविटी मजबूत होगी। टनल निर्माण के दौरान आई तकनीकी और भौगोलिक चुनौतियों को काफी हद तक सुलझा लिया गया है। पहले PMCH रूट पर राधा कृष्ण मंदिर के कारण टनल बोरिंग मशीन (TBM) के कार्य में देरी हो रही थी, लेकिन अब यह समस्या दूर कर ली गई है।

दूसरे हिस्से का काम भी जुलाई तक

अधिकारियों के अनुसार मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर स्टेशन के बीच 705 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण भी जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद राजेंद्र नगर से मलाही पकड़ी स्टेशन तक खुदाई का अगला चरण शुरू किया जाएगा।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

कॉरिडोर-2 के तहत लगभग 6 किलोमीटर लंबी भूमिगत लाइन का ढांचा जल्द तैयार होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। अब तक मोइनुल हक स्टेडियम से पटना विश्वविद्यालय (1480 मीटर) और गांधी मैदान से पटना जंक्शन (1450 मीटर) के बीच का काम पूरा किया जा चुका है। जुलाई तक इस कॉरिडोर के तैयार होने से पटना वासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

https://samacharpost.live/2026/05/garhawa-jewellery-shop-theft-solved-accused-arrested-72-hours-recovery/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment