मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कल पटना में बदलेगा ट्रैफिक रूट, रोड शो के चलते कई सड़कों पर डायवर्जन

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के 23 दिसंबर को प्रस्तावित रोड शो को लेकर पटना पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। रोड शो के दौरान कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों का रूट बदला रहेगा, वहीं कुछ इलाकों में पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

यह भी पढ़ें :झारखंड में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, 8 जिलों में येलो अलर्ट

एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों के लिए नई व्यवस्था

जिला परिवहन कार्यालय से दक्षिण की ओर आने वाले सभी वाहन टमटम पड़ाव होते हुए फुलवारीशरीफ की ओर जाएंगे। उत्तर दिशा से आने वाले वाहन जगदेव पथ के रास्ते एयरपोर्ट की ओर बढ़ेंगे। पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक वाहन पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेने आने वाले कार्यकर्ता अपनी गाड़ियां बाहरी पार्किंग में ही खड़ी करेंगे। जगदेव पथ पर भी किसी तरह की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। सगुना मोड़ या दानापुर से पूरब की ओर आने वाले वाहन जगदेव पथ होते हुए फुलवारीशरीफ की ओर जाएंगे। वहीं कुछ वाहन आशियाना–दीघा रोड होकर दीघा, कुर्जी और राजापुर पुल के रास्ते आगे बढ़ सकेंगे।

इन प्रमुख मार्गों पर भी बदलाव

कंकड़बाग और पटना जंक्शन की ओर से पश्चिम जाने वाले वाहन जीपीओ आरओबी-आर ब्लॉक-गर्दनीबाग-अनिसाबाद गोलंबर मार्ग अपनाएंगे। डाकबंगला से पश्चिम जाने वाले वाहन बुद्धमार्ग या कोतवाली होते हुए वैकल्पिक रास्तों से जाएंगे।वीरचंद पटेल पथ पर आर ब्लॉक गोलंबर से गोलंबर तक दोनों ओर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

पार्किंग की व्यवस्था

छोटे वाहनों की पार्किंग जीपीओ गोलंबर से आर ब्लॉक तक बड़ी गाड़ियां और बसें अटल पथ पर एक लेन में पार्किंग होगी।पटना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-weather-yellow-alert-cold-wave-fog/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment