मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए अलर्ट: 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा सर्किल रेट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : अगर आप पटना में जमीन खरीदने या रजिस्ट्री कराने का विचार कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए अहम है। 1 अप्रैल 2026 से नई मूल्यांकन बाजार दर (एमवीआर) लागू होने जा रही है। इसके तहत कई इलाकों में सर्किल रेट में 80 से 90 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ जगहों पर तो दरों में तीन गुना तक वृद्धि की संभावना है।

अधिकारी ने क्या कहा?

जिला निबंधन पदाधिकारी रवि रंजन ने बताया कि नई एमवीआर दर 1 अप्रैल से लागू होगी। हर इलाके का सर्किल रेट अलग-अलग तय किया जाएगा। उन्होंने कहा,जहां मौजूदा सर्किल रेट बाजार मूल्य से अधिक है, उसे संतुलित किया जाएगा। जहां बाजार कीमत अधिक और सर्किल रेट कम है, वहां भारी बढ़ोतरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: रांची में खू’न से लथपथ मिली अज्ञात शख्स की ला’श, पुलिस जांच में जुटी

कहां हो सकती है ज्यादा बढ़ोतरी?

बोरिंग रोड: लगभग 40 लाख रुपये प्रति कट्ठा (सबसे अधिक) अन्य हाई प्राइस एरिया नाला रोड, बेली रोड, पाटलिपुत्र कॉलोनी, सगुना मोड़, गोला रोड मोड़ कम दर वाले इलाके नौबतपुर (बिक्रम अंचल), बाढ़ अनुमंडल के कई इलाके अभी सर्किल रेट अपेक्षाकृत कम है, जहां बड़ी बढ़ोतरी संभव है।

सत्यापन का काम पूरा

प्रशासन ने कई अंचलों का सत्यापन कर लिया है। बाढ़ 5 अंचल, फतुहा 3 अंचल, पालीगंज 3 अंचल, बिक्रम 3 अंचल, पटना सदर 72 वार्ड अब पूरे जिले में मौजूदा बाजार दर के हिसाब से नई दरें तय की जा रही हैं।

रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़

नई एमवीआर लागू होने की खबर के बाद रजिस्ट्री कार्यालयों में भीड़ बढ़ गई है। रोजाना लगभग 150 लोग रजिस्ट्री कराने आ रहे हैं। दिसंबर 2025 से रजिस्ट्री की संख्या में खासा इजाफा देखा गया है। ऑनलाइन सिस्टम लागू होने से प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हुई है।

राजस्व वसूली

पटना जिला राजस्व संग्रह में राज्य में अग्रणी है। जिले का लक्ष्य 1500 करोड़ रुपये, अब तक वसूली 1100 करोड़, पटना सदर का लक्ष्य 725 करोड़ रुपये, अब तक वसूली 550 करोड़, रोजाना लगभग 3-4 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हो रही है।

नतीजा क्या होगा?

विशेषज्ञों का मानना है कि सर्किल रेट बढ़ने से सरकार को अधिक राजस्व मिलेगा। जमीन खरीदने वालों के लिए लागत बढ़ जाएगी। रियल एस्टेट बाजार में भी असर दिख सकता है, खासकर जिन इलाकों में दरों में भारी वृद्धि होगी।

https://samacharpost.live/2026/02/ranchi-sadar-thana-rachna-blood-soaked-body-found/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment