रांची में खू’न से लथपथ मिली अज्ञात शख्स की ला’श, पुलिस जांच में जुटी

Rupa Kumari | February 19, 2026 | 10:34 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक अज्ञात शख्स की खून से लथपथ बॉडी मिली। शव को कोकर के गाड़ी गांव इलाके से बरामद किया गया।

जांच के शुरुआती तथ्य

शव के कुछ ही दूरी पर एक बाइक मिली, जिस पर भी खून के धब्बे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्थर से हमला कर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थानेदार कुलदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: झारखंड में मौसम की आंख-मिचौली: दोपहर में तपिश, शाम को ठंडक का एहसास

पुलिस की कार्रवाई

एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

मौके पर सनसनी

भोरे-भोर लहूलुहान शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस पूरे इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही हत्या की सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/02/weather-in-jharkhand-is-miserable-heat-in-the-afternoon/
Share this news

संबंधित खबरें