मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची पुलिस ने हजरत रिसालदार बाबा की दरगाह पर की चादरपोशी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : हर वर्ष की परंपरा को जारी रखते हुए रांची पुलिस ने सोमवार को हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की चादरपोशी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने श्रद्धा के साथ बाबा के दरबार में चादर और फूल पेश किए। कार्यक्रम में सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने बाबा के दरबार में अमन-चैन और शांति की दुआ मांगी।

रिसालदार बाबा के जीवन और योगदान को किया याद

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा के प्रेरणादायक जीवन, व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान के बारे में पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। उन्होंने बाबा की शिक्षाओं और सामाजिक संदेश को याद करते हुए पुलिसकर्मियों से समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पुलिस अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों और नागरिकों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिलजुलकर काम करने और समाज में शांति बनाए रखने से ही बेहतर माहौल तैयार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : 7 माह से मानदेय नहीं मिला, रिम्स के लॉन्ड्री स्टाफ आज हड़ताल पर

पुलिस एसोसिएशन और मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सिटी, ग्रामीण और ट्रैफिक एसपी के अलावा सार्जेंट मेजर वन आनंद खलखो समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। चादरपोशी के दौरान पुलिसकर्मियों ने श्रद्धा के साथ बाबा से रांची और पूरे समाज में शांति, अमन और खुशहाली की कामना की।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment