मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमीन विवाद में पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या, नाती के दावे पर भड़का विवाद

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मानपुर बैरिया इलाके में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार को सेवानिवृत्त सेना कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस जांच में जुट गई है।

पुराने जमीन सौदे से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार मामला वर्ष 2005 में हुई जमीन रजिस्ट्री से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि उस समय जमीन की खरीद-फरोख्त हुई थी। अब उसी जमीन पर विक्रेता पक्ष के नाती ने दावा जताते हुए निर्माण कार्य का विरोध किया। गुरुवार सुबह पीड़ित जमीन की नापी कराने के बाद बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे थे, तभी आरोपी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और विवाद शुरू हो गया।

बहस के बाद चली गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों में काफी देर तक कहासुनी होती रही, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। आरोप है कि आरोपी ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली लगने से पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें :विधानसभा में मैथिली ठाकुर का तीखा हमला, लालू को ‘धृतराष्ट्र’ और तेजस्वी को ‘दुर्योधन’ बताया, सदन में हंगामा

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाकर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

https://samacharpost.live/2026/02/bihar-vidhansabha-budget-session-maithili-thakur-attack-lalu-tejashwi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment