मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 4 तस्कर गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में पुलिस ने बुधवार सुबह एक मकान में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके पर 4 तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 17.61 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा आज, मुजफ्फरपुर के 27 केंद्रों पर 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल

पटना में विदेशी शराब तस्करी का पर्दाफाश

पुलिस के अनुसार, जिस मकान में छापेमारी हुई, वह एक पत्रकार का है और तस्करों ने इसे अपने अवैध कारोबार के लिए किराए पर लिया था। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे पिछले छह महीनों से यह अवैध शराब की सप्लाई कर रहे थे। शराब मध्यप्रदेश से ट्रेन के जरिए पटना लाकर दानापुर स्टेशन पर उतारी जाती थी और फिर ऑटो या ई-रिक्शा के माध्यम से बैंक कॉलोनी और विग्रहपुर में स्टॉक की जाती थी। पुलिस का कहना है कि तस्करों का नेटवर्क बड़ा है और वे पटना के अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी शराब की डिलीवरी कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। तस्करों ने यह भी बताया कि वे छठ, दीपावली और आने वाले नए साल के जश्न के लिए पहले से ही सप्लाई की योजना बना चुके थे। पुलिस वर्तमान में गिरफ्तार तस्करों से आगे की पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और ठिकानों का पता लगा रही है।

https://samacharpost.live/2025/12/bihar-police-driver-constable-exam-muzaffarpur-security-guidelines/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment