मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में महिला ने डॉक्टर पर दुष्कर्म और 50 लाख ठगी का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने डॉक्टर नदीम खान पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, जबरन गर्भपात कराने और करीब 50 लाख रुपये ठगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए हैं।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

महिला का आरोप है कि वर्ष 2016 में अपने पिता के इलाज के दौरान उसकी मुलाकात डॉक्टर से हुई थी। इसी दौरान डॉक्टर ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पीड़िता का कहना है कि शादी का भरोसा देकर डॉक्टर ने कई महीनों तक शारीरिक संबंध बनाए। जब भी वह विवाह की बात करती, तो डॉक्टर और उसकी मां इसे टालते रहे।

यह भी पढ़ें: जमीन विवाद में पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या, नाती के दावे पर भड़का विवाद

गर्भवती होने पर दबाव और धमकी

महिला ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने की जानकारी देने पर डॉक्टर ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का यह भी दावा है कि दवा देकर उसका गर्भपात कराया गया।

विदेश बुलाकर बनाए संबंध, ठगी का आरोप

आरोप है कि वर्ष 2021 में डॉक्टर ओमान चला गया और वहां भी कई बार महिला को बुलाकर संबंध बनाए। इस दौरान लेन-देन के नाम पर करीब 50 लाख रुपये लिए गए। बाद में महिला को जानकारी मिली कि डॉक्टर किसी अन्य लड़की से शादी की तैयारी कर रहा है।

पुलिस कर रही जांच

पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विदेश यात्रा और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दिए गए साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आरोपी डॉक्टर से पूछताछ भी की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

https://samacharpost.live/2026/02/patna-land-dispute-retired-soldier-shot-dead/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment