मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

प्लेबॉय बनाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, पटना से 3 शातिर गिरफ्तार; 9 राज्यों तक फैला नेटवर्क

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : प्लेबॉय बनाने और धनी ऐप के जरिए लोन दिलाने का झांसा देकर देश के नौ राज्यों में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पटना पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब विभिन्न राज्यों की साइबर पुलिस ने पटना पुलिस को सूचना दी कि राजधानी से ठगी का नेटवर्क संचालित हो रहा है। इसके बाद बुधवार को शिवनगर स्थित ममता कुंज अपार्टमेंट में छापेमारी की गई, जहां से तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया।

लैपटॉप और 11 मोबाइल जब्त

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवादा जिले के वारिसलीगंज निवासी गुलशन कुमार, शुभम राज और शाहपुर निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन और कई दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। पहले प्लेबॉय बनाने का लालच देते और फिर धनी ऐप के माध्यम से लोन दिलाने का भरोसा देकर उनसे पैसे ठग लेते थे।

यह भी पढ़ें: बिहार में डेयरी सेक्टर को बढ़ावा: 8053 पंचायतों में पशु सहायक की नियुक्ति, 24,228 गांवों में बनेगी डेयरी समिति

गुलशन कुमार निकला मास्टरमाइंड

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह पिछले चार महीनों से पटना में रहकर इस ठगी को अंजाम दे रहा था। इनमें गुलशन कुमार और शुभम राज स्नातक तक पढ़े हैं, जबकि विक्की कुमार इंटर का छात्र है। पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड गुलशन कुमार है। साइबर पुलिस अब अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को निशाना बनाया और ठगी की कुल रकम कितनी है।

https://samacharpost.live/2026/04/bihar-dairy-plan-animal-assistant-recruitment-8053-panchayat/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment