मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना एयरपोर्ट पर आमने-सामने आए तेजस्वी और तेजप्रताप, मुलाकात में दिखी बड़े भाई की ख़ामोशी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार समाप्त होने के बाद अब पार्टियां दूसरे चरण के मतदान के प्रचार में जुटी हैं। इसी बीच आज पटना एयरपोर्ट पर लालू परिवार के दोनों बेटों का आमना-सामना हुआ। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना है।

यह भी पढ़ें :रामगढ़ में सड़क जाम के दौरान पुलिस कार्रवाई में व्यक्ति घायल, थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप

वीडियो में दिखा ठंडा व्यवहार

मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच न कोई अभिवादन हुआ और न ही कोई बातचीत। इस ठंडे व्यवहार ने दोनों भाइयों के रिश्तों और राजनीतिक दूरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेजप्रताप यादव, जो पारिवारिक विवाद के बाद अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बना चुके हैं, मंगलवार को चुनावी अभियान के सिलसिले में एयरपोर्ट पहुंचे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजप्रताप एयरपोर्ट पर एक दुकान में बंडी खरीद रहे थे, जबकि यूट्यूबर उनका इंटरव्यू ले रहे थे।

मुलाकात के दौरान का सीन

दुकान में एक शख्स ने बताया कि सामने तेजस्वी यादव हैं। तेजप्रताप ने उन्हें देखा लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। तेजस्वी ने हाथ उठाकर अभिवादन किया और मजाक में कहा, यूट्यूबर ने कहा कि “वे हमें गिफ्ट दे रहे हैं।” तेजस्वी ने सिर हिलाकर मुस्कुराया, लेकिन तेजप्रताप पूरी मुलाकात में शांत खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने दुकान के अंदर जाकर अपनी खरीदारी पूरी की। इस दौरान तेजस्वी के साथ विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद थे।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

तेजप्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। पार्टी-परिवार से अलग होने के बाद उन्होंने तेजस्वी पर लगातार हमला किया है। इससे पहले तेजप्रताप ने अपने भाई तेजस्वी को “बच्चा” बताया था और कहा था कि चुनाव के बाद उन्हें झुनझुना पकड़ा देंगे। अब इस एयरपोर्ट मुलाकात के वीडियो ने उनके बीच की राजनीतिक और पारिवारिक दूरी को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

https://samacharpost.live/2025/11/bhurkunda-road-police-action-lathicharge-incident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment