बिहार: होली पर प्रशासन सख्त, DJ और जबरदस्ती रंग लगाने पर होगी कार्रवाई

Samachar Post रिपोर्टर,बिहार : पश्चिमी चंपारण, सेमरा होली के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को थाना क्षेत्र में हुई बैठक में थानाध्यक्ष राज रौशन ने डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। मुख्य बातें होली में हुड़दंग, अश्लील गाने बजाने और लोगों को जबरदस्ती रंग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लंघन करने वालों का डीजे जब्त कर लिया जाएगा। बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है; शराब पीकर हंगामा करने वालों पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें: रांची में करंट से युवक की मौत, पेड़ पर चढ़कर दतवन तोड़ना पड़ा भारी

थानाध्यक्ष की अपील

राज रौशन ने जनता से अनुरोध किया है कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं और यदि किसी को कोई परेशानी होती है, तो तुरंत पुलिस को बताएं, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें