40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रांची के पार्थ सिंह ने रचा इतिहास,10.52 सेकेंड में जीता गोल्ड

  • झारखंड का जलवा ओडिशा में

Samachar Post रिपोर्टर, उड़ीसा:उड़ीसा के कलिंगा स्टेडियम में चल रही 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है। पहले ही दिन रांची के धावक पार्थ सिंह ने बालक अंडर-20 वर्ग के 100 मीटर दौड़ में 10.52 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ पार्थ ने देश के सबसे तेज जूनियर धावक बनने का गौरव हासिल किया। उनके गोल्ड मेडल जीतने के बाद झारखंड के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें :हजारीबाग: दारू प्रखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

झारखंड के अधिकारियों ने दी बधाई

राज्य खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन डॉ. मधुकांत पाठक, अध्यक्ष सीडी सिंह और सचिव एसके पांडे ने पार्थ सिंह को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को झारखंड एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।

अन्य खिलाड़ियों का भी शानदार प्रदर्शन

झारखंड के अन्य एथलीटों ने भी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बालिका अंडर-16 वर्ग में ममता मेरी मुर्मू (पूर्वी सिंहभूम) ने 60 मीटर दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका अंडर-14 वर्ग में नैना सिंह (रांची) ट्रायथलॉन सी में पांचवें स्थान पर रहीं।

फाइनल में पहुंचे झारखंड के खिलाड़ी

राजन राज मरांडी (बोकारो) ऊंची कूद, विष्णु मुर्मू (देवघर) जेवलिन थ्रो, पार्थ सिंह (रांची) लंबी कूद, संदीप कुमार (रांची) लंबी कूद, अफरोज अहमद (हजारीबाग) ऊंची कूद, सविता मुर्मू (जामताड़ा) जेवलिन, शिल्पा कुमारी (रांची) जेवलिन, आकांक्षा कुमारी (पलामू) 400 मीटर, प्रीति लकड़ा (हजारीबाग) 400 मीटर।

सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले खिलाड़ी

पूनम कुमारी (रांची) 400 मीटर, आकाश दीप किंडो (गुमला) 400 मीटर, मनीष कुमार (गिरिडीह) 400 मीटर।

संबंधित खबरें