मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Palu Jungle Road Accident: खतरनाक मोड़ पर बाइक-स्कॉर्पियो की भिड़ंत, CCL कर्मी की दर्दनाक मौत, 17 वर्षीय बेटा गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रामगढ़ :झारखंड के रामगढ़ जिले में पतरातू थाना क्षेत्र के अंतर्गत पालू जंगल के तीखे और खतरनाक मोड़ पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और स्कॉर्पियो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में CCL खलारी परियोजना (खलारी, रांची) में कार्यरत 45 वर्षीय महावीर नायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 17 वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार नायक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :पलामू में सड़क हादसे में पुलिस जवान की दर्दनाक मौत

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, महावीर नायक बाइक से सफर कर रहे थे। तभी मोड़ पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो (JH 01EM 5356) से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि महावीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और प्रिंस सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पुलिस–प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पतरातू थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल प्रिंस को पहले पतरातू ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए RIMS रांची रेफर किया गया। पुलिस ने बाइक और स्कॉर्पियो दोनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं महावीर नायक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

ग्रामीणों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मोड़ बेहद तीखा और दुर्घटना-प्रवण है, जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड/साइन एज लगाने की मांग की है। हादसे के बाद विशनपुर–पालू इलाके में गमगीन माहौल है। CCL खलारी परियोजना के सहकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश देखा जा रहा है।

https://samacharpost.live/2025/12/painful-death-of-policeman-in-road-accident-in-palamu/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment