Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : मेदिनीनगर शहर थाना परिसर में नवनिर्मित महिला थाना के नए भवन का उद्घाटन सोमवार को पलामू एसपी कपिल चौधरी ने किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित करने के साथ फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में एसडीपीओ राजेश यादव, प्रभारी मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, सार्जेंट मेजर विमल चंद्रवंशी और महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महिला संबंधी मामलों के निपटारे में मिलेगी सुविधा
नए भवन के निर्माण से महिला अपराध से जुड़े मामलों के निष्पादन में पुलिस को सुविधा मिलने की उम्मीद है। महिला थाना पहुंचने वाली पीड़ित महिलाओं को पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा। नए भवन में महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई और मामलों की जांच-पड़ताल के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे पुलिसकर्मियों को भी काम करने में सहूलियत मिलेगी।
यह भी पढ़ें : JPSC-JSSC मामले पर अर्जुन मुंडा बोले- CBI जांच से क्यों बच रही राज्य सरकार?

संवेदनशीलता के साथ मामलों के निपटारे पर जोर
पलामू एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि महिला थाना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं से संबंधित शिकायतों और मामलों का संवेदनशीलता के साथ निष्पादन करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए भवन से पीड़ित महिलाओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और महिला अपराध से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। महिला थाना के नए भवन के उद्घाटन के बाद अब महिलाओं से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए पुलिस को बेहतर कार्यस्थल और आवश्यक आधारभूत सुविधा उपलब्ध हो गई है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

