Samachar Post रिपोर्टर,पलामू : जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पलामू पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के नेतृत्व में चैनपुर थाना परिसर में चिन्हित अपराधियों की सामूहिक परेड कराई गई। इस दौरान DSP राजेश कुमार यादव और चैनपुर थाना प्रभारी लालजी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार, यह अभियान क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया गया। परेड के दौरान चिन्हित अपराधियों की पहचान और उनके वर्तमान गतिविधियों से जुड़ी जानकारी की समीक्षा की गई। पुलिस ने संबंधित लोगों का अद्यतन रिकॉर्ड तैयार करने और अपने प्रशासनिक रिकॉर्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया भी पूरी की।
यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें, कानून हाथ में न लें, वरना हो सकती है कानूनी कार्रवाई: रांची पुलिस
अपराध छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का संदेश
पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजना नहीं, बल्कि अपराध को दोबारा होने से रोकना भी है। उन्होंने चिन्हित लोगों से आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। SP ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी गलतियों में सुधार करने और सम्मानजनक तरीके से सामान्य जीवन जीने का अवसर मिलना चाहिए।

अपराध की राह छोड़ने वालों को पुलिस का सहयोग
SP ने कहा कि जो लोग अपराध का रास्ता छोड़कर सामान्य नागरिक के रूप में ईमानदारी से जीवन जीने का संकल्प लेते हैं, पुलिस प्रशासन उन्हें सहयोग देगा। पुलिस के मुताबिक, इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों पर निगरानी रखने के साथ-साथ उन्हें अपराध से दूर कर समाज की मुख्यधारा में वापस लाने की दिशा में काम करना है।
अपराध नियंत्रण के लिए आगे भी जारी रहेगा अभियान
पलामू पुलिस का यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की रणनीति का हिस्सा है। पुलिस प्रशासन की ओर से आने वाले दिनों में भी ऐसे निवारक कदम जारी रखने की बात कही गई है।

Reporter | Samachar Post

