पलामू में रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Rupa Kumari | March 30, 2026 | 11:46 AM IST
  • कंदू मोहल्ला के पास मिली लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू: पलामू जिले के टाउन थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, टीओपी-2 क्षेत्र के कंदू मोहल्ला के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक महिला का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही पुलिस को सूचना दी गई। बाद में मृतका की पहचान कंदू मोहल्ला (ज्योति आईटीआई के पास) निवासी 70 वर्षीय राधा देवी के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी, स्कूल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

सूचना मिलते ही टीओपी-2 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Share this news

संबंधित खबरें