मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में पत्नी की हत्या का खुलासा: पहले जबरन कीटनाशक पिलाया, फिर गला दबाया, आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटकाया

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू : झारखंड के पलामू जिले में विवाहिता की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति सतीफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई जांच में आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में 25 दिन के नवजात की इलाज के दौरान मौत, निजी चाइल्ड केयर सेंटर में परिजनों का हंगामा

जांच में सामने आई हत्या की साजिश

लेस्लीगंज के एसडीपीओ प्रशांत कुमार के अनुसार, 16 जुलाई को दर्ज प्राथमिकी की जांच के दौरान घटनास्थल से मिले वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

पति-पत्नी के विवाद के बाद वारदात

पुलिस के मुताबिक, विदरा गांव निवासी रुकेजा खातून की शादी जून 2021 में सतीफ अंसारी से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। बताया गया कि रुकेजा ने पति से बाहर जाकर काम करने की बात कही, जिससे वह नाराज हो गया। गुस्से में आरोपी ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की, फिर कथित तौर पर जबरन कीटनाशक पिलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, उसने घर की छत में लगी लकड़ी की कड़ी से रस्सी बांधकर शव को फंदे से लटका दिया ताकि घटना आत्महत्या प्रतीत हो। हालांकि वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के दौरान पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।

अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच

मृतका के पिता लियाकत मियां ने पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment