पलामू में ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Samachar Post डेस्क, रांची : पलामू जिले में गुरुवार शाम लगभग 6 बजे, पांकी, मेदिनीनगर मुख्य सड़क पर कोनवाई बस स्टैंड के पास एक ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हुई। इस हादसे में 20 वर्षीय अभिजीत कुमार उर्फ दुर्गा, हंटरगंज निवासी, की मौत हो गई। वह अपने नानी के घर आया हुआ था।

ग्रामीणों का आक्रोश और सड़क जाम

दुर्घटना की खबर फैलते ही शुक्रवार सुबह स्थानीय लोग आक्रोशित होकर पांकी मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण यातायात घंटों बाधित रहा। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता, थाना प्रभारी राजेश रंजन और प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : MCX पर सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, सोना ₹1,32,000 और चांदी ₹1,70,000 के पार

अधिकारियों की कार्रवाई और राहत

अधिकारियों ने मृतक के परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त करवाया गया।

परिवार पर मातम

युवक की मौत से परिवार में गहरा शोक पसरा है। अभिजीत कुमार परिवार का एकलौता पुत्र था।

संबंधित खबरें