मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Palamu News: बहन की शादी में घर लौटना चाहता था शशि, 3 महीने से दुबई की जेल में बंद; पिता ने लगाई गुहार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दादरा गांव (दंगवार) निवासी 23 वर्षीय शशि कुमार पासवान के दुबई में जेल में बंद होने का मामला सामने आया है। परिवार के मुताबिक, शशि अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर लौटना चाहता था, लेकिन अब पिछले तीन महीने से जेल में बंद है। बेटे की रिहाई की उम्मीद में पिता ललन पासवान ने हुसैनाबाद थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है।

कंपनी में नौकरी करने दुबई गया था शशि

ललन पासवान के आवेदन के अनुसार, शशि वर्ष 2025 में एक कंपनी के अनुबंध पर काम करने दुबई गया था। इसी दौरान उसकी छोटी बहन की शादी 26 जून 2026 को तय हुई। शादी में शामिल होने के लिए वह घर लौटना चाहता था। परिवार का आरोप है कि इसी दौरान एक दलाल ने उसे भारत भेजने का भरोसा दिया और उससे पैसे भी लिए। बाद में प्रशासन की कार्रवाई के दौरान दलाल के साथ शशि भी दुबई की जेल में बंद हो गया। हालांकि, शशि की गिरफ्तारी किन परिस्थितियों में हुई और उस पर क्या आरोप हैं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

टेलीग्राम से जुड़े मामले में फंसाने का आरोप

शशि की पत्नी सुमित्रा ने फोन पर बताया कि उनके पति ने उन्हें जानकारी दी है कि दलाल ने उन्हें टेलीग्राम से जुड़े एक मामले में फंसा दिया है। पत्नी के अनुसार, शशि पिछले तीन महीने से जेल में बंद है। परिवार को अब उसकी रिहाई और सुरक्षित घर वापसी का इंतजार है। पिता ललन पासवान ने हुसैनाबाद थाना प्रभारी से मामले में आवश्यक कार्रवाई करने और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से बेटे की रिहाई में मदद करने का अनुरोध किया है।

बेटे की रिहाई के लिए परिवार ने लगाई गुहार

शशि की गिरफ्तारी के वास्तविक कारण, मामले की कानूनी स्थिति और उसकी रिहाई की संभावनाओं को लेकर अब तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में परिवार की उम्मीदें संबंधित अधिकारियों की पहल पर टिकी हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment