मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा: NH-320D के निर्माण में देरी से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : झारखंड-ओडिशा सीमा पर एनएच-320डी की बदहाल स्थिति और निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को सामने आया। सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर जराईकेला में सैकड़ों ग्रामीणों ने चौक जाम कर दिया। इससे दोनों राज्यों को जोड़ने वाले मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे से सड़क जाम किया। उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों से सड़क की खराब स्थिति और वाहनों के गुजरने से उड़ने वाली धूल के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जर्जर सड़क से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।

लिखित आश्वासन मिलने तक जाम जारी रखने की चेतावनी

आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने साफ कहा कि अब वे केवल मौखिक आश्वासन पर भरोसा नहीं करेंगे। उनकी मांग है कि संबंधित विभाग और निर्माण कंपनी जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने को लेकर लिखित आश्वासन दें। ग्रामीणों के अनुसार, कई बार शिकायत करने और मांग उठाने के बावजूद निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों और वाहनों से उड़ने वाली धूल के कारण स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। धूल दुकानों और घरों में जमा हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य को लेकर ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने पर विचार किया जाएगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment