पलामू: तरहसी में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, पुलिस कर रही जांच

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरहसी थाना पुलिस ने एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात तरहसी थाना क्षेत्र के महुदंडवा चौक के पास पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बालू लदे एक ट्रैक्टर को रोककर उसकी जांच की गई।

चालक नहीं दिखा सका वैध दस्तावेज

जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक बालू परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आवश्यक कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़ें: क्रधरपुर में सूने घर पर चोरों का धावा, ₹5 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार

कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी

पुलिस द्वारा जब्त ट्रैक्टर के स्वामित्व और बालू के स्रोत की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में खनन एवं परिवहन से संबंधित नियमों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें