मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, पलामू में IG और SP ने किया नमन

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर पलामू पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जोनल आईजी शैलेंद्र कुमार सिंह और पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने शहीदों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाया और उन्हें नमन किया।

25 जवानों ने दिया बलिदान, दो हाल में हुए शहीद

कार्यक्रम में बताया गया कि झारखंड राज्य गठन के बाद से अब तक पलामू जिला बल के 25 जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो चुके हैं। वहीं वर्ष 2024-25 में देशभर में 191 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं, जिनमें सितंबर 2025 में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए पलामू के दो जवान भी शामिल हैं।

शहीद परिजनों का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। आईजी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा, शहीदों की वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी यादें हमें हर दिन कर्तव्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा देती हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे न होने से आंतरिक टकराव, 11 सीटों पर दो उम्मीदवार

अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, डीएसपी राजेश यादव, डीएसपी राजीव रंजन, सार्जेंट मेजर सुरेश राम, और टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

1959 की घटना से जुड़ी परंपरा

आईजी ने बताया कि 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग इलाके में चीन सीमा पर गश्त के दौरान एक डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। उसी घटना की याद में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन देशभर के शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करने और सम्मान देने का प्रतीक है।

https://samacharpost.live/2025/10/bihar-election-2025-maha-gathbandhan-friendly-fights/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment