मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पांकी में अमानत नहर परियोजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, वित्त मंत्री ने लिया जायजा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :पलामू जिले के पांकी क्षेत्र में वर्षों से लंबित अमानत नहर और बराज परियोजना का निरीक्षण करने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर पहुंचे। तेज गर्मी के बावजूद उन्होंने मौके पर जाकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।bनिरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि अमानत बराज परियोजना लंबे समय से अधूरी पड़ी थी और अब सरकार इसे हर हाल में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे किसानों के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना बताया।

यह भी पढ़ें :रांची यूनिवर्सिटी में कुलपति छात्रों के बीच पहुंचीं, समस्याओं पर सीधा संवाद

3 साल में पूरा करने का लक्ष्य, 53 साल से अधूरा निर्माण

मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस परियोजना को अगले तीन वर्षों के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस परियोजना को पहली बार 1973 में मंजूरी मिली थी। झारखंड राज्य गठन के बाद 2003 में इसे फिर से स्वीकृति दी गई, लेकिन इसके बावजूद काम अधूरा ही रह गया। मार्च 2022 तक भारी खर्च के बाद भी मुख्य नहर और वितरणी का बड़ा हिस्सा पूरा नहीं हो सका।

हजारों हेक्टेयर भूमि को मिलेगा पानी

परियोजना के पूरा होने के बाद लगभग 41.5 किलोमीटर लंबी नहर के माध्यम से 26,990 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई संभव होगी। इससे पांकी, तरहसी और आसपास के क्षेत्रों के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। करीब 400 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और 800 आउटलेट के जरिए 74 गांवों तक पानी पहुंचाने की योजना है। इससे खरीफ और रबी दोनों फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

नई तकनीक से आसान होगा काम

मंत्री ने बताया कि पहले भूमि अधिग्रहण इस परियोजना में बड़ी बाधा थी, लेकिन अब आधुनिक तकनीक के जरिए पाइपलाइन बिछाकर सीधे खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने से पलामू के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसे क्षेत्र के कृषि विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-university-vc-meets-protesting-students/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment