मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ के समाजसेवी अमलान कुसुम सिन्हा के पिता शिव शंकर सिन्हा का निधन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ : शहर के जाने-माने समाजसेवी अमलान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी के पिता शंकर सिन्हा का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 5 बजे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

लंबे समय से चल रहा था इलाज

परिजनों के अनुसार शिव शंकर सिन्हा काफी समय से अस्वस्थ थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: कोयला घोटाले की जांच तेज, ईडी ने कारोबारी एलबी सिंह को दोबारा भेजा समन

परिवार और परिचितों में शोक

शिव शंकर सिन्हा के निधन की खबर जैसे ही पाकुड़ पहुंची, पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया। परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के कई लोग और शुभचिंतक उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

https://samacharpost.live/2026/03/ed-summons-coal-trader-lb-singh-dhanbad-coal-scam-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment