पाकुड़ के स्कूल हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, पानी टंकी के पास फंदे से लटका मिला शव

Meenu | July 10, 2026 | 05:23 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ : जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बने छात्रावास से एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विद्यालय परिसर की पानी टंकी के पास 20 वर्षीय छात्र का शव कपड़े के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान सुभान मरांडी (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हिरणपुर थाना क्षेत्र के पाडेरकोला गांव का निवासी था। वह विद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें : गुमला में अनुकंपा नियुक्ति और प्रोन्नति मामलों की समीक्षा, DC दिलेश्वर महत्तो ने दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

प्रारंभिक तौर पर कपड़े के फंदे से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें