Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ :ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत जराकी और बासमती पंचायत के कई गांवों में जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस पहल के तहत झामुमो नेताओं ने सैकड़ों गरीबों को कंबल देकर ठंड से राहत पहुंचाई। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में झामुमो जिला उपाध्यक्ष व केंद्रीय समिति सदस्य हाजी समद अली, प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा और प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां मौजूद रहे। हाजी समद अली ने बताया कि लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू के सहयोग से यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि ठंड के मौसम में गरीब परिवारों को राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें :देवनद नदी के पास पुलिस का छापा, 726 पेटी अवैध शराब जब्त
सभी पंचायतों में जारी रहेगा कंबल वितरण
प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा और सचिव जहीरुद्दीन मियां ने कहा कि अमड़ापाड़ा प्रखंड की सभी पंचायतों में कंबल वितरण का कार्य लगातार जारी है। लाभुकों ने इस मानवीय पहल के लिए विधायक हेमलाल मुर्मू की सराहना की। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला सचिव सहित झामुमो के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।






















