मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कुएं में मिली महिला की लाश, सरायकेला में सनसनी; लिव-इन में रह रही थी मृतका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला: जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में बुधवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक महिला का शव कुएं में तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। मृतका की पहचान चांडिल के रुचाप गांव की रहने वाली रूपा देवी के रूप में हुई है।

लिव-इन में रह रही थी मृतका, घटना की रात साथी था ड्यूटी पर

जानकारी के मुताबिक, रूपा देवी पिछले चार वर्षों से रोशन कुमार सिन्हा नामक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों मंगलवार को पदमपुर गांव आए थे और बबलू बास्के के घर में किराये पर रहने लगे थे। रात में रोशन अपनी ड्यूटी पर चला गया था। सुबह ग्रामीणों ने कुएं में रूपा का शव देखा।

यह भी पढ़ें: JAC ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा शुल्क में 35% बढ़ोतरी की, 2026 से लागू होगी नई व्यवस्था

स्थानीय लोग: शांत स्वभाव की थी महिला, विवाद की जानकारी नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि रूपा शांत स्वभाव की थी और उसके किसी से विवाद की जानकारी नहीं थी। प्रारंभिक अनुमान है कि उसने खुदकुशी कर ली, लेकिन कारणों का अब तक कोई स्पष्ट पता नहीं चला है।

पुलिस जांच जारी, कई एंगल से पूछताछ

झामुमो नेता कृष्णा बास्के भी मौके पर पहुंचे। कांड्रा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस इस मामले की जांच कई बिंदुओं पर कर रही है..

  • खुदकुशी
  • संबंधों में किसी तरह का तनाव
  • किसी बाहरी हस्तक्षेप की संभावना
https://samacharpost.live/2025/11/jac-matric-inter-exam-fees-hike-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment