मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड के श्रद्धालुओं से भरी नाव नर्मदा में पलटी, लाइफ जैकेट से टला बड़ा हादसा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। झारखंड के श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक पलट गई। नाव में सवार सभी 10 लोग रांची के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खंडवा डीआईजी मनोज कुमार राय के अनुसार नाव की पटिया टूटने से संतुलन बिगड़ गया और उसमें पानी भरने लगा। श्रद्धालु ओंकारेश्वर नागर घाट से ओंकार पर्वत की परिक्रमा कर रहे थे, तभी नाव पलट गई।

गोताखोरों ने शुरू किया तत्काल रेस्क्यू

घटना के दौरान मौजूद नाविकों और गोताखोरों ने तुरंत बचाव अभियान चलाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में दो लोग घायल हुए, जिनमें शुभम पाल का नाम सामने आया है। घायलों को पहले सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर में प्राथमिक उपचार दिया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए सनावद अस्पताल रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें: रांची में विकास को मिली रफ्तार: टनल-ओवरब्रिज समेत 17 हजार करोड़ की सड़क योजनाएं तैयार

लाइफ जैकेट से बची सभी की जान

सूचना मिलते ही मांधाता पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने समय रहते रेस्क्यू कर बड़ा हादसा टाल दिया।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-road-project-tunnel-overbridge-17000-crore/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment