मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, पीएम मोदी और अमित शाह शपथ ग्रहण में मौजूद

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बुधवार को नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौजूद रहे। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही कुल 26 मंत्रियों ने कैबिनेट में शामिल होकर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सबसे पहले विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, अशोक चौधरी और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। बाद में लेशी सिंह, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, मदन सहनी, संजय पासवान, संजय सिंह सहित अन्य नेता भी मंत्री बने।

यह भी पढ़ें :100 करोड़ में बना पॉलिटेक्निक कॉलेज 13 साल से बंद, शिक्षक- छात्र नहीं, परिसर खंडहर में बदलने लगा

नीतीश कुमार का अब तक का मुख्यमंत्री सफर- कब-कब ली शपथ

नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बन चुके हैं। उन्होंने अब तक 10 बार राज्य की कमान संभाली है। पहली बार मार्च 2000 में बहुमत न मिलने के कारण उनका कार्यकाल सिर्फ 7 दिनों का रहा। दूसरी बार 24 नवंबर 2005 में बीजेपी के साथ गठबंधन कर सत्ता में वापसी। तीसरी बार 26 नवंबर 2010 में एनडीए गठबंधन के साथ लगातार दूसरी जीत। चौथी बार 20 नवंबर 2015 में महागठबंधन (जेडीयू–आरजेडी–कांग्रेस) के समर्थन से सीएम बने। पांचवीं बार 27 जुलाई 2017 में महागठबंधन से अलग होकर फिर एनडीए में शामिल हुए और दोबारा शपथ ली। छठी बार 16 नवंबर 2020 में एनडीए के साथ लगातार तीसरी पारी। सातवीं बार 10 अगस्त 2022 में बीजेपी से किनारा कर आरजेडी-नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल होकर फिर सीएम बने। आठवीं बार 28 जनवरी 2024 में दुबारा पलटी मारते हुए एनडीए में लौटे और शपथ ली।नौवीं बार 28 जनवरी 2024 में उसी दिन दोबारा राजनीतिक समीकरण बदलकर लगातार नौवीं बार शपथ ली। दसवीं बार 20 नवंबर 2025 में नीतीश कुमार ने एक और रिकॉर्ड बनाते हुए 10वीं बार मुख्यमंत्री पद संभाला।

https://samacharpost.live/2025/11/hazaribagh-polytechnic-college-closed-for-13-years/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment