मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय का किया अचानक निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार में दोबारा सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं। लगातार विभागीय समीक्षा बैठकों के बाद सीएम ने शुक्रवार सुबह मुख्य सचिवालय का अचानक निरीक्षण किया। बिना सूचना पहुंचे सीएम को देख सचिवालय परिसर में हलचल मच गई।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी आज गोवा में 550वें मठ स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

कार्यालयों का निरीक्षण, अधिकारियों से की बातचीत

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया और मौजूद अधिकारियों से विभागीय कार्यों की स्थिति पर बातचीत की। उन्होंने फाइलों के निस्तारण, कर्मचारियों की उपस्थिति और चल रहे कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। इस दौरान कोई भी मंत्री उनके साथ मौजूद नहीं था, जिसे प्रशासनिक सक्रियता का सख्त संदेश माना जा रहा है।

एक दिन पहले भी हुई अहम समीक्षा बैठक

इसके पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग और निगरानी विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की थी। बैठक में, प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता कानून-व्यवस्था सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। सीएम ने अधिकारियों को तत्परता और पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश भी दिए।

https://samacharpost.live/2025/11/pm-modi-karnataka-goa-visit-udupi-roadshow-geeta-parayan-550th-anniversary/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment