मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सुपौल की सभा में नीतीश कुमार का 5 साल का विजन, रोजगार-उद्योग पर जोर, लालू-राबड़ी राज पर साधा निशाना

--Advertisment--

  • समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम ने 2025–2030 का विकास रोडमैप रखा, एक करोड़ रोजगार और औद्योगिक विस्तार का वादा

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल में आयोजित जनसभा में अगले पांच साल का विकास विजन पेश किया। उन्होंने कहा कि 2025 से 2030 तक के लिए राज्य का विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है और उसी दिशा में सरकार तेजी से काम करेगी। सीएम ने कहा कि आने वाले समय में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

यह भी पढ़ें :विधानसभा में गूंजा तोरपा में जंगली हाथियों के आतंक का मुद्दा, विधायक ने सरकार से मांगी मदद

सात बिंदुओं में रखा विकास का रोडमैप

नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में सरकार की योजनाओं को सात प्रमुख बिंदुओं के जरिए समझाया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में रोजगार के अवसरों को दोगुना करना और प्रति व्यक्ति आय बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य एक करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें दो-दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की योजना है।

उद्योगों को बढ़ावा और चीनी नीतीश कुमारको फिर शुरू करने की योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जो पुरानी चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं, उन्हें फिर से चालू करने की दिशा में भी काम किया जाएगा ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

कृषि, डेयरी और मछली पालन पर फोकस

सीएम ने कहा कि बिहार की अर्थव्यवस्था में कृषि की अहम भूमिका है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में कई नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मखाना उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है और डेयरी तथा मछली पालन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए नए बिहार विपणन प्रोत्साहक निगम की स्थापना की गई है।

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को किया जाएगा मजबूत

नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर प्रखंड में आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं। इसके अलावा राज्य में एक बड़ा एजुकेशन सिटी बनाने की भी योजना है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जिला और प्रखंड स्तर के अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। साथ ही प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों को भी राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सड़क, एक्सप्रेसवे और सोलर ऊर्जा पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधारभूत संरचना को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। आने वाले समय में पांच नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे और ग्रामीण सड़कों को दो लेन में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

लालू-राबड़ी शासनकाल पर भी बोले

अपने भाषण के दौरान नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति काफी खराब थी। उस समय लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे, जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने इन सभी क्षेत्रों में सुधार किया है और आगे भी विकास की गति को तेज रखा जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-assembly-torpa-elephant-terror-issue-sudip-gudiya-demand-action/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment