मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

‘समृद्धि यात्रा’ पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सुपौल में 569 करोड़ की 213 योजनाओं की सौगात

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार से अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकल गए हैं। यात्रा के पहले ही दिन उन्होंने सुपौल जिले के निर्मली में करीब 569 करोड़ रुपये की 213 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। बताया गया कि इन योजनाओं में 434.46 करोड़ रुपये की 84 योजनाओं का शिलान्यास और 134.89 करोड़ रुपये की 129 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

2005 की ‘न्याय यात्रा’ से शुरू हुआ था सफर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 में ‘न्याय यात्रा’ के साथ अपने बड़े राजनीतिक अभियान की शुरुआत की थी। उसी दौर में बिहार की सत्ता में बदलाव हुआ और वे मुख्यमंत्री बने। तब से वे लंबे समय तक राज्य की राजनीति के केंद्र में रहे हैं और करीब दो दशकों तक मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा में हंगामा: विपक्ष का वेल में प्रदर्शन, ‘अबुआ नहीं बबुआ सरकार’ कहकर बाबूलाल मरांडी का हमला

निर्मली में कार्यक्रमों की श्रृंखला

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10:45 बजे निर्मली अनुमंडल कार्यालय के पास बने नए हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वे निर्मली रिंग बांध (सिपाही चौक) पहुंचे, जहां उन्होंने बांध के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अनुमंडल कार्यालय परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया और योजनाओं के लाभुकों से बातचीत कर फीडबैक लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक भी की और दोपहर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

जीविका समूह की महिलाओं से भी संवाद

‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान मुख्यमंत्री जीविका समूह की महिलाओं से भी संवाद करेंगे। इस दौरान वे शराबबंदी के बाद शुरू की गई आजीविका योजनाओं, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और युवा उद्यमी विकास अभियान जैसी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री की यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कारकेड के लिए 13 स्तर की वाहन व्यवस्था की गई है, जिसमें रेगुलेशन मोबाइल, एडवांस पायलट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के वाहन, एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन शामिल हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र कार्यक्रम स्थल के पांच किलोमीटर के दायरे को नो-ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया गया है और कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है। प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री की यह यात्रा विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा और लोगों से सीधा संवाद करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-assembly-uproar-babulal-marandi-law-and-order-debate-marshalled-out-nirmal-mahto/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment