मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा, NDA बैठक के बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देंगे। वे दोपहर में राजभवन जाकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को इस्तीफ़ा सौंपेंगे और इसके बाद NDA की ओर से नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

यह भी पढ़ें :बोकारो सिटी सेक्टर-4 में भीषण आग, दर्जनभर दुकानें राख

जदयू विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को नेता चुने जाने की तैयारी

सरकार गठन से पहले जदयू ने आज विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसमें औपचारिक रूप से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। यह चयन नई सरकार के नेतृत्व को लेकर तस्वीर स्पष्ट करेगा।

भाजपा का विधायक दल भी करेगा नेता का चयन

आज सुबह 10 बजे भाजपा ने भी अटल सभागार में अपनी बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पर्यवेक्षक एवं यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। इस बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा भाजपा विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा।

दोपहर 3 बजे NDA की बड़ी बैठक, जारी होगा अंतिम फैसला

दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री आवास में NDA की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें सभी 202 नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे। इस बैठक में विधायक दल के नेता का औपचारिक चयन किया जाएगा। संभावना है कि नीतीश कुमार को एक बार फिर NDA विधायक दल का नेता चुना जाएगा। NDA बैठक के बाद नीतीश कुमार अपने सहयोगी दलों के साथ राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद बिहार में नई सरकार गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/11/bokaro-sector4-fire-major-shops-damaged/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment